अमरनाथ यात्रा के लिए पहलगाम मार्ग शुक्रवार को खुलेगा (लीड-1)

ज्ञात हो कि अमरनाथ यात्रा 16 जून से उत्तरी कश्मीर के बालताल कस्बे से शुरू हुई है। यह मार्ग 13,500 फुट की ऊंचाई पर स्थित अमरनाथ गुफा मंदिर को जाने के लिए अपेक्षाकृत छोटा और सीधी चढ़ाई वाला रास्ता है। पहलगाम से शेषनाग और महागुनस होते हुए अमरनाथ गुफा को जाने वाला दक्षिण कश्मीर का यह पारंपरिक मार्ग भारी हिमपात के कारण अभी तक बंद था।

श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बी.बी.व्यास ने कहा कि पहलगाम मार्ग को खोलने का निर्णय मार्ग पर मौसम की स्थितियों में हुए सुधार का परीक्षण करने के बाद लिया गया है।

मंदिर बोर्ड के एक आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा है कि केवल शारीरिक रूप से स्वस्थ और सभी जरूरी ऊनी कपड़ों वाले यात्रियों को ही पारंपरिक मार्ग से जाने की अनुमति दी जाएगी। इस मार्ग पर पहलगाम से 46 किलोमीटर व श्रीनगर से 100 किलोमीटर लंबी पैदल यात्रा शामिल है।

प्रवक्ता ने कहा कि 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को भी पहलगाम मार्ग से यात्रा की इजाजत नहीं दी जाएगी।

महिला यात्रियों को भी बोर्ड ने हिदायत दी है कि जब तक बोर्ड की ओर से ताजा निर्देश जारी नहीं हो जाता तब तक उन्हें पहलगाम मार्ग से अमरनाथ गुफा की यात्रा करने से बचना चाहिए।

बहुत सारे यात्रियों का मानना है कि पारंपरिक मार्ग से ही अमरनाथ गुफा की यात्रा सफल होती है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+