सिब्बल की योजनाओं का रुख शिक्षा के निजीकरण की ओर : वाम मोर्चा
राज्य के माध्यमिक शिक्षा मंत्री पार्थ डे ने कहा कि देश भर में 12वीं की परीक्षा के लिए एक बोर्ड की व्यवस्था सारे मामले को पूरी तरह केंद्रीकृत बना देगी।
इसके पहले मानव संसाधन विकास मंत्री कपिल सिब्बल ने 10वीं की परीक्षा को वैकल्पिक बनाने, स्कूलों के लिए प्रमाणन एजेंसियों का गठन करने, मुफ्त शिक्षा और प्राथमिक शिक्षा में निजी भागीदारी जैसे उपायों सहित शिक्षा में सुधार के कई सारे उपायों की घोषणा की।
डे ने यहां संवाददाताओं से कहा, "सिब्बल ने जिन सभी उपायों को पेश किया है, उनमें से ज्यादातर शिक्षा के पूर्ण निजीकरण का रास्ता दिखाते हैं। इसके कारण शिक्षा सामान्य परिवारों के छात्रों की पहुंच से दूर हो जाएगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications