पत्रकारों पर हमला करने वाले पंजाब विद्युत बोर्ड के 4 कर्मचारी गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार तीनों पत्रकार किसी खबर के सिलसिले में पीएसईबी कार्यालय गए हुए थे। वहां कई सारे ऐसे एयरकंडीशनर चालू थे, जिनके इस्तेमाल पर प्रतिबंध लागू है। ऐसे में एक पत्रकार ने उनकी तस्वीरें उतारने की कोशिश की।
इस घटना से पीएसईबी के कर्मचारी आक्रोशित हो गए और उन्होंने पत्रकारों पर हमला बोल दिया। हमले में पत्रकारों को गंभीर चोटें बताई गई हैं।
पटियाला के पुलिस अधीक्षक (शहर) आर.के.शर्मा ने आईएएनएस को बताया, "हमने पीएसईबी के चार कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications