कसाब के पेट में फोड़ा
विशेष सरकारी वकील उज्जवल निकम ने गुरुवार को कहा कि कसाब का आर्थर रोड केंद्रीय कारागार में एक चिकित्सक द्वारा इलाज किया जा रहा है।
फोड़े का मामला एक गवाह की गवाही दर्ज किए जाने के दौरान सामने आया। उस दौरान जब कसाब खड़ा हुआ तो उसने पेट में दर्द की शिकायत की और जेल की अपनी कोठरी में वापस जाने की इजाजत मांगी।
निकम ने मामले की सुनवाई कर रहे विशेष न्यायाधीश एम.एल.ताहिलयानी को सूचित किया कि कसाब ने इसके पहले भी एक मौके पर पेट में दर्द की शिकायत की थी।
कसाब के लिए चिकित्सकीय इलाज का आदेश पारित करते हुए ताहिलयानी ने एक गवाह द्वारा अपरान्ह में कसाब की पहचान किए जाने के बाद उसे अपनी कोठरी में वापस जाने की इजाजत दे दी।
निकम ने आईएएनएस से कहा, "वास्तव में वह जब पाकिस्तान में था तभी से पेट के फोड़े से पीड़ित है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications