उत्तर प्रदेश में सभी वाणिज्यिक कर चेक पोस्ट समाप्त
मुख्यमंत्री मायावती ने गुरूवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सरकार ने व्यापारियों के हित में प्रदेशभर के सभी वाणिज्यिक कर चेक पोस्ट को समाप्त करने का फैसला किया है।
उन्होंने कहा कि चेक पोस्ट खत्म होने से भ्रष्टाचार रोकने में मदद मिलेगी और व्यापारियों पर इसका मनोवैज्ञानिक असर पड़ेगा। वे भयमुक्त महसूस करेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 83 चेक पोस्ट हैं। कुछ समय पहले इन्हें घटाकर 37 कर दिया गया था। व्यापारियों द्वारा लगातार मिल रही शिकायतों के मद्देनजर आज मंत्रिमंडल की बैठक के बाद इन 37 चेक पोस्ट को भी खत्म करने का फैसला किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications