राजस्थान में विधायकों का प्रबोधन कार्यक्रम शुक्रवार से

यह जानकारी देते हुए विधानसभा अध्यक्ष दीपेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि प्रथम दिन 26 जून को कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता मुख्यमंत्री अशोक गहलोत करेंगे तथा प्रतिपक्ष की नेता वसुन्धरा राजे भी सम्बोधित करेंगी।

उन्होंने बताया कि प्रबोधन कार्यक्रम में शुक्रवार को 'बजट प्रस्तुतिकरण एवं पारण सम्बन्धी प्रक्रिया' विषय पर लोकसभा के पूर्व महासचिव जी.सी.मल्होत्रा, विधायी कार्य विषय पर पूर्व विधानसभाध्यक्ष हरिशंकर भाभड़ा तथा लोक महत्व के विषयों को सदन में उठाने की प्रक्रिया पर विधायक घनश्याम तिवाड़ी सम्बोधित करेंगे।

शेखावत ने बताया कि 27 जून को 'विधायक एवं जन आकांक्षाएं' विषय पर गुजरात के राज्यपाल नवल किशोर शर्मा, विधायिका के विशेषाधिकार विषय पर असम के राज्यपाल शिवचरण माथुर, 'प्रभावी विधायक कैसे बने' विषय पर गुजरात विधानसभा के अध्यक्ष अशोक भट्ट तथा जनप्रतिनिधियों के उपयोगार्थ विषय पर लोकसभा के महासचिव डॉ. पी.डी.टी. अचारी सम्बोधित करेंगे।

कार्यक्रम के अंतिम दिवस 28 जून को वित्तीय समितियों की प्रभावी भूमिका विषय पर केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री डॉ. सी.पी. जोशी, सदस्यों के करणीय एव अकरणीय कार्य एवं शालीनता, विधान मण्डलीय शिष्टाचार प्रथाएं और परिपाटियां विषय पर मध्य प्रदेश के राज्यपाल बलराम जाखड,़ 'संसदीय प्रश्न' विषय पर लोकसभा के पूर्व महासचिव सुभाष कश्यप तथा विकास कार्य में जन प्रतिनिधियों का योगदान विषय पर संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रतिनिधि सम्बोधित करेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+