शिक्षा को रोजगारपरक बनाने के विशेष प्रयास किए जाएंगे : शिक्षा मंत्री
गरासिया बुधवार को भरतपुर जिले की वैर तहसील के नैवाडा, नदबई कस्बा, कुम्हेर तहसील के हींगोली में आयोजित अपने नागरिक अभिनन्दन समारोहों में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे।
उन्होंने शिक्षा को विकास का माध्यम बताते हुए कहा कि जिन क्षेत्रों में शिक्षा का प्रसार अधिक हुआ है वहां विकास को भी गति मिली है। राज्य सरकार का प्रयास रहेगा कि शिक्षा की कमी वाले क्षेत्रों में नए स्कूल खोले जाएं। उन्होंने बताया कि दूर दराज के गांवों के स्कूलों में अध्यापकों की कमियों को दूर करने के लिए सरकार उसी क्षेत्र के अध्यापकों को लगाने के बारे में विचार कर रहीं है जिससे स्थानान्तरण की समस्या का भी किसी हद तक समाधान हो जाएगा।
शिक्षा राज्यमंत्री ने कहा कि राज्य में स्थायी खेल नीति बनाई जाएगी, जिससे खेलों के क्षेत्र में राज्य की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त हो सकेगा। उन्होंने बताया कि सरकार सभी क्षेत्रों में आवश्यकता के अनुसार विकास के कार्य करा रही है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि सरकार विकास के कायरें में कोई कमी नहीं आने देगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications