अमेरिकी हमलों पर पाकिस्तान ने चिंता जताई
इस्लामाबाद, 25 जून (आईएएनएस)। पाकिस्तान का कहना है कि चालकरहित विमानों द्वारा किए जा रहे हमलों को रोकने के लिए वह अमेरिका के साथ लगातार संपर्क में है।
पाक विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल बसीत ने बुधवार को कहा, "यह पाकिस्तान का स्थायी रुख रहा है कि अमेरिकी हमले हमारे देश की संप्रभुता का उल्लंघन हैं और इन्हें रोका जाना चाहिए।"
प्रवक्ता ने कहा, "आतंकवाद के खिलाफ पाकिस्तान की कार्रवाई संतोषजनक ढंग से आगे बढ़ रही है और हम इस लड़ाई को कायम रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications