झुंझुनू में युद्घ विधवा छात्रावास का शिलान्यास

ओला ने अपने सम्बोधन में कहा कि जिन शहीदों ने अपने बलिदान से पूरे देश को गौरवान्वित किया, यह छात्रावास उनके सम्मान में एक छोटी-सी श्रद्घांजलि है। उन्होंने शहर के एक बेहतरीन लोकेशन पर बनने वाले इस छात्रावास को शहीद वीरांगनाओं और सैनिक परिवारों के बच्चों के भविष्य निर्माण की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण बताया। विधायक ने छात्रावास के निर्माण में अपने स्तर पर हर प्रकार के सहयोग का विश्वास दिलाया। इससे पहले उन्होंने तथा अन्य अतिथियों ने निर्माणाधीन छात्रावास परिसर में हरित राजस्थान अभियान के तहत पौधारोपण भी किया।

राज्य सैनिक बोर्ड के निदेशक कर्नल फूल सिंह महला ने बताया कि प्रदेश में इस समय केवल जयपुर में ही इस तरह का छात्रावास संचालित है। अब अगले वर्ष से झुंझुनू और सीकर के छात्रावासों में भी प्रवेश प्रारम्भ हो जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश में द्वितीय विश्व युद्घ के सैनिकों को 800 रुपये तथा कारगिल पूर्व की युद्घ विधवाओं को 750 रुपए प्रतिमाह के हिसाब से सम्मान भत्ता दिया जाता है। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी मेजर प्रताप सिंह वर्मा ने बताया कि इस छात्रावास में 12 युद्घ विधवाओं के और 75 अध्ययनशील छात्र-छात्राओं के लिए आवास, भोजन व अन्य सुविधाएं सामान्य मासिक चार्ज पर उपलब्ध हो सकेगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+