बगदाद के बाजार में विस्फोट, 62 मरे (लीड-1)
बगदाद, 25 जून (आईएएनएस)। इराक की राजधानी बगदाद की एक बाजार में बुधवार को हुए एक विस्फोट में 62 लोग मारे गए और कम से कम 150 घायल हो गए।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक विस्फोट पूर्वी सद्र सिटी इलाके की मरीदी बाजार में हुआ। यह इलाका भीड़भाड़ वाला है।
इराक के राष्ट्रपति जलाल तालाबानी ने इस विस्फोट की निंदा की है। पुलिस ने पूरे इलाके की नाकेबंदी कर दी है।
सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि बम एक मोटरसाइकिल में फिट किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications