पाकिस्तान की समस्याएं भारत में भी आसानी से फैल सकती हैं : एंटनी (लीड-2)

पाकिस्तान को घरेलू समस्याओं में उलझा हुआ देश करार करते हुए एंटनी ने कहा कि उसकी समस्याएं आसानी से भारत में भी फैल सकती हैं।

यहां सशस्त्र बलों के कमांडरों के दो दिवसीय एकीकृत सम्मेलन के उद्घाटन के मौके पर एंटनी ने कहा, "पाकिस्तान की धरती से संचालित भारत विरोधी ताकतें हमें अस्थिर करने की कोशिश कर रही हैं। पिछले वर्ष नवंबर महीने में हुआ मुंबई हमला इस बात का जीता जागता उदाहरण है। हमें अपनी पश्चिमी सीमा पर होने वाली गतिविधियों के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है। लेकिन इसके साथ ही हमें अपने पड़ोसी के साथ शांति की भी कोशिश करनी चाहिए। लेकिन पाकिस्तान के साथ शांति एकतरफा नहीं हो सकती।"

एंटनी ने कहा कि शांति की पूर्व शर्त पाकिस्तान के पाले में है। इसके लिए उसे वहां भारत विरोधी आतंकी समूहों के खिलाफ कार्रवाई करनी होगी।

एंटनी ने कहा, "हमें इस बात को नहीं भूलना चाहिए कि आज पाकिस्तान जिन समूहों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है, पहले वह उन्हीं को अपनी संपत्ति मानता था।"

एंटनी ने कहा, "काफी समय बाद सीमा पर घुसपैठ में कमी आई है लेकिन जब तक कि सीमा पार आतंकवादी सक्रिय हैं, हम यह नहीं कह सकते कि स्थिति सुधारी है। भारत सीमा पर अपनी सुरक्षा में कमी नहीं ला सकता, विशेषकर जम्मू एवं कश्मीर में।"

चीन के बारे में बोलते हुए एंटनी ने कहा कि भारत ने बीजिंग के साथ हमेशा मित्रवत संबंध बनाने की कोशिश की है।

रक्षा मंत्री ने कहा, "वर्तमान अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था में भारत और चीन को महत्वपूर्ण राष्ट्र के रूप में विकसित होने के पर्याप्त अवसर हैं। लेकिन दोनों देशों के बीच जटिल अनसुलझे मुद्दे भी हैं। भारत का मानना है कि इन मुद्दों को शांतिपूर्ण तरीकों से ही सुलझाया जाना चाहिए।"

देश के एक अन्य पड़ोसी श्रीलंका के बारे में एंटनी ने कहा कि उसे तमिल लड़ाकों के खिलाफ राजनीतिक समाधान पैकेज के साथ सैन्य सहयोग की जरूरत है।

एंटनी ने कहा कि नेपाल में लोकतांत्रिक ताकतें एक नए संविधान का खाका तैयार करने के लिए एक साथ मिल कर काम करना चाहती हैं। वह संविधान देश को एक आधुनिक, समृद्ध और शक्तिशाली राष्ट्र के रूप को रेखांकित करेगा।

उन्होंने कहा कि नई दिल्ली दौरे पर आ रहे अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार से वह शुक्रवार को दक्षिण एशिया के देशों की सुरक्षा के बारे में चर्चा करेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+