पश्चिम बंगाल में स्वाइन फ्लू का पहला मामला
कोलकाता, 25 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में सात वर्ष की एक बच्ची में घातक बीमारी स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। राज्य में स्वाइन फ्लू से जुड़ा यह पहला मामला है।
यह बच्ची सोमवार को बैंकॉक होते हुए आस्ट्रेलिया से लौटी थी। इसे यहां के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
राज्य में स्वाइन फ्लू मामलों के अधिकारी तपस सेन ने आईएएनएस को बताया, "बुधवार रात दिल्ली स्थित राष्ट्रीय संचारी रोग संस्थान के निदेशक ने बच्ची के पिता को बताया कि उनकी बेटी इस बीमारी की चपेट में है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications