गुडगांव मेट्रो के लिए रक्षा भूमि के हस्तांतरण को मंत्रिमंडल की मंजूरी
प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक के बाद सूचना और प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी ने संवाददाताओं को बताया,"गुड़गांव के लिए मेट्रो रेल के निर्माण हेतु कुतुबमीनार के समीप अर्जनगढ़ में रक्षा भूमि के डीएमआरसी को हस्तांतरण को मंजूरी दे दी गई है।"
उन्होंने कहा कि इस फैसले से वर्ष 2010 में राष्ट्रमंडल खेल से पहले गुड़गांव तक मेट्रो रेल सेवा का निर्माण पूरा हो सकेगा। इससे गुड़गांव-दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के नजदीकी इलाकों के यात्रियों को फायदा होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications