चिदंबरम के निर्वाचन को न्यायालय में चुनौती

मद्रास उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार के समक्ष पेश याचिका में कनप्पन ने चिदंबरम के निर्वाचन को अमान्य घोषित करने और दोबारा मतगणना कराए जाने का आग्रह किया है।

मतगणना के अनुसार चिदंबरम को 334,348, कनप्पन को 330,994 और डीएमडीके प्रत्याशी बरवाथा पापा को 60,084 मत मिले।

अपनी याचिका में कनप्पन ने कहा कि अलंगुडी जिले में उनके पक्ष में डाले गए करीब 1,400 मतों को चिदंबरम के पक्ष में गिना गया।

उन्होंने यह भी कहा कि 16 मई को अंतिम चरण की मतगणना में शामिल अधिकारी कदाचार में लिप्त थे।

काफी प्रयास के बावजूद कनप्पन टिप्पणी के लिए उपलब्ध नहीं हुए।

चिदंबरम के पुत्र कार्ति पी.चिदंबरम ने आईएएनएस से कहा,"चुनाव हारे हुए व्यक्ति का चुनाव में विजयी व्यक्ति के खिलाफ मामला दायर करना सामान्य बात है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+