मेरे प्रांत में भारतीयों को निशाना नहीं बनाया गया : विक्टोरिया प्रमुख (लीड-1)

मेलबर्न, 25 जून (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया में विक्टोरिया प्रांत के प्रमुख जॉन ब्रुम्बी ने कहा है कि मेलबर्न में भारतीय छात्रों पर हो रहे हमलों से वह चिंतित है लेकिन साथ ही उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यहां भारतीयों को निशाना नहीं बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यहां रह रहे भारतीय अच्छे से स्थापित हो चुके हैं और अपने-अपने क्षेत्रों में सफलतापूर्वक काम कर रहे हैं।

ब्रुम्बे ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "ऐसी घटनाओं का होना बड़ा दुखद है। मैं इसके खात्मे को लेकर दृढ़ हूं। एशिया, यूरोप, अफ्रीका से आए लोगों के चलते ही विक्टोरिया विश्व में विविधताओं और बहुसांस्कृतिक स्थल के रूप में उभरा है।"

उन्होंने कहा, "कुछ मामलों में हमने कार्रवाई भी की है। कुछ बच्चों को हिरासत में लिया गया तो कुछ को बाल सुधारगृह भी हमने भेजा है।"

उन्होंने कहा, "अधिकांश मामले नस्लवाद से संबंधित नहीं है। मैं इस बात से सहमत हूं कि ट्रेन में भारतीय छात्रों पर हुआ हमला, जिसे कैमरे में कैद किया गया था, नस्लवाद से प्रेरित था।"

उल्लेखनीय है कि हाल के कुछ दिनों में ऑस्ट्रेलिया में कम से कम 16 ऐसी घटनाएं हुई हैं जिनमें भारतीय छात्रों को निशाना बनाया गया है। इनमें से अधिकांश घटनाएं विक्टोरिया में हुई हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+