मध्य प्रदेश में दो तेंदुओं की मौत
मिली जानकारी के मुताबिक करोंदी के जंगल में गुरुवार को दो तेंदुओं के शिकार की खबर मिली। मौके पर पहुंचे वन विभाग के अमले ने पाया कि मादा तेंदुए और शावक के शवों के अलावा सांप, लंगूर आदि भी मरे पड़े है। वन विभाग को आशंका है कि इन जानवरों को जहर देकर मारा गया है।
कटनी के वन मंडलाधिकारी ए़ क़े बरौनिया ने आईएएनएस को बताया है कि मादा तेंदुए और शावक के अलावा कई अन्य जानवर भी मौके पर मृत मिले है। इन जानवरों की मौत कैसे हुई है इसकी वन विभाग जांच कर रहा है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही सही वजह का खुलासा हो पाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications