शिक्षा व्यवस्था में कदाचरण पर लगाम कसने के लिए कानून बनेगा : सिब्बल
अपने मंत्रालय के 100 दिनों के कामकाज के एजेंडे का विस्तृत ब्यौरा देते हुए गुरुवार को संवाददाताओं से चर्चा में सिब्बल ने कहा, "देश में शिक्षा व्यवस्था में होने वाले कदाचरणों को रोकने और दोषियों को सजा दिलाने के लिए सरकार एक कानून बनाने जा रही है।"
उन्होंने कहा कि इस कानून का उल्लंघन करने वालों को सजा दी जाएगी।
उन्होंने कहा, "कई मौकों पर ऐसा होता है कि छात्र व्यावसायिक प्रशिक्षण के लिए ऑस्ट्रेलिया जाते हैं लेकिन जब वे वहां पहुंचते हैं तो सच्चाई कुछ और होती है। ऐसी चीजों में पारदर्शिता होनी चाहिए।"
सिब्बल ने कहा कि सरकार विदेशी शिक्षा प्रदाताओं को भी अनुमति देने की योजना बना रही है। इसे संचालित करने के लिए हम कानून भी लाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications