कोरियाई युद्ध की बरसी पर उत्तर कोरिया ने दी परमाणु हमले की धमकी

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक कोरियाई युद्ध (1950-53) की शु़रुआत की बरसी पर सरकारी समाचार पत्र रोदोंग सिनमन द्वारा प्रकाशित एक टिप्पणी में प्योंगयांग ने धमकी दी है कि यदि उसके पड़ोसी ने उस पर हमला किया तो वह परमाणु हमले के लिए मजबूर होगा।

ठीक यहीं पर उत्तर कोरिया ने यह भी कहा है कि वह अपने परमाणु हथियार कार्यक्रम को कभी नहीं छोड़ेगा। टिप्पणी में उन आरोपों को फिर से दोहराया गया है, जिसमें उत्तर कोरिया ने कहा था कि अमेरिका एक शत्रुतापूर्ण नीति अपना रहा है और वह यह कह कर युद्ध के लिए उकसा रहा है कि उत्तर कोरिया एक परमाणु ढाल द्वारा अपनी सुरक्षा कर रहा है।

रोदोंग सिनमन ने लिखा है कि अमेरिका के इस परमाणु ढाल के आरोप ने इस बात को सत्यापित कर दिया है कि उत्तर कोरिया के पास अपना परमाणु समाधान मौजूद है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+