एंटनी ने तालिबान से खतरे को लेकर चेताया (लीड-1)
नई दिल्ली, 25 जून (आईएएनएस)। रक्षा मंत्री ए. के. एंटनी ने पाकिस्तान में मौजूद तालिबान को भारत के लिए वास्तविक खतरा करार देते हुए कहा कि जब तक सीमा पार के क्षेत्रों में आतंकवादी गतिविधियां जारी रहेगी तब तक पश्चिमी सीमा विशेषकर जम्मू एवं कश्मीर में सुरक्षा कम नहीं किया जा सकता।
कमांडरों के दो दिवसीय एकीकृत सम्मेलन का उद्घाटन करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में एंटनी ने कहा, "विश्व शांति, हमारे क्षेत्र और भारत के लिए तालिबान एक वास्तविक खतरा है।"
इस सम्मेलन का एजेंडा बेहतर समन्यवय और सेना, नौसेना व वायु सेना की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है।
एंटनी ने पाकिस्तान की मौजूदा स्थिति पर भी चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा, "पाक्स्तिान की स्थिति अस्थिर है। हम इस बारे में हम काफी चिंतित है। हम पाकिस्तान को यह बताने की कोशिश कर रहे हैं कि उसे वहां से संचालित भारत विरोधी तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी होगी। केवल इससे ही दोनों देश आगे बढ़ सकते है और अपने रिश्तों को बेहतर बना सकते हैं।"
उन्होंने कहा कि पश्चिमी सीमा विशेषकर जम्मू एवं कश्मीर में भारत अपनी निगरानी कम नहीं कर सकता।
एंटनी ने कहा, "काफी समय बाद सीमा पर घुसपैठ में कमी आई है लेकिन हम यह नहीं कह सकते कि यह सुधार है, जब तक कि सीमा पार आतंकवादी सक्रिय हैं। भारत सीमा पर अपनी सुरक्षा में कमी नहीं ला सकता, विशेषकर जम्मू एवं कश्मीर में।"
उन्होंने कहा कि नई दिल्ली दौरे पर आ रहे अमेरिका के राष्ट्रयी सुरक्षा सलाहकार से वह शुक्रवार को दक्षिया एशिया के देशों की सुरक्षा के बारे में चर्चा करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications