सरकार की 10वीं की परीक्षा को वैकल्पिक बनाने की योजना

मानव संसाधन व विकास मंत्री कपिल सिब्बल ने अपनी 100 दिनी कार्य योजना का खुलासा करते हुए कहा, "हम परीक्षा प्रणाली में सुधार लाएंगे और 10वीं की परीक्षा वैकल्पिक बनाई जाएगी।"

उन्होंने कहा, "स्कूल एक मूल्यांकन प्रणाली बनाएंगे क्योंकि अंक प्रणाली में बच्चे, माता-पिता विशेषकर मां पर ज्यादा दबाव रहता है।"

सिब्बल ने कहा, "मैंने देखा है कि खराब नंबर के कारण बच्चे आत्महत्या करते हैं। मैं नहीं सोचता कि देश के बच्चों को दबाव में अध्ययन करना चाहिए।"

उन्होंने कहा, "शिक्षा बच्चों और माता-पिता के लिए बोझ नहीं होना चाहिए। ऐसे में हम केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से मान्यता प्राप्त स्कूलों में नंबर की जगह ग्रेड प्रणाली लागू करेंगे।"

उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षा का उद्देश्य छात्र को विश्वविद्यालय में नामांकन दिलाना है। ऐसे में एक एकल परीक्षा व्यवस्था इजाद करने की जरूरत है।

उन्होंने कहा, "हम सर्वसम्मति से एकल बोर्ड परीक्षा की शुरुआत करेंगे ताकि बच्चे एक परीक्षा दें और तय करें कि उन्हें किस स्कूल या विश्वविद्यालय में पढ़ना है।"

उन्होंने कहा कि देश के सामने युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने की सबसे बड़ी चुनौती है।

इसको ध्यान में रखते हुए उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य तीन स्तरीय "विस्तार, समावेशन और दक्षता है जिसका मतलब पहुंच, भागीदारी और गुणवत्ता से है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+