भारतीयों पर हमले से विक्टोरिया प्रमुख भी चिंतित
मेलबोर्न, 25 जून (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया में विक्टोरिया प्रांत के प्रमुख जॉन ब्रुम्बी इस बात पर गर्व करते हैं कि विक्टोरिया प्रांत में 230 देशों की 220 भाषाओं को बोलने और 116 सम्प्रदायों में विश्वास करने वाले लोग रहते हैं लेकिन हाल के दिनों में ऑस्ट्रेलिया में भारतीय छात्रों पर जारी कथित नस्लीय हमलों ने उन्हें भी चिंतित कर दिया है।
ब्रुम्बे ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "ऐसी घटनाओं का होना बड़ा दुखद है। मैं इसके खात्मे को लेकर दृढ़ हूं। एशिया, यूरोप, अफ्रीका से आए लोगों के चलते ही विक्टोरिया विश्व में विविधताओं और बहुसांस्कृतिक स्थल के रूप में उभरा है।"
उन्होंने कहा, "कुछ मामलों में हमने कार्रवाई भी की है। कुछ बच्चों को हिरासत में लिया गया तो कुछ को बाल सुधारगृह भी हमने भेजा है।"
उन्होंने कहा, "मैं इस बात से सहमत हूं कि ट्रेन में भारतीय छात्रों पर हुआ हमला, जिसे कैमरे में कैद किया गया था, नस्लवाद से प्रेरित था।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**


Click it and Unblock the Notifications