पहचान पत्र परियोजना के प्रमुख होंगे नंदन नीलेकणी

नीलेकणी को एक कैबिनेट मंत्री का दर्जा और ओहदा दिया गया है। अब वे इन्फोसिस के बोर्ड से इस्तीफा देंगे।

इन्फोसिस के मुख्य कार्यकारी और प्रबंध निदेशक एस.गोपालकृष्णन ने कहा, "यह एक राष्ट्रीय महत्व की परियोजना है। यह कुछ ऐसा काम है, जिसे नीलेकणी अपने हाथ में लेना पसंद करेंगे।"

यह प्राधिकरण (यूआईडी) योजना आयोग के अधीन है। इस कार्यक्रम के तहत नागरिकों को अनुपम पहचान पत्र वर्ष 2011 मुहैया कराया जाएगा। शुरू में यह मतदाता सूची के आधार पर सभी मतदाताओं को प्रदान किया जाएगा।

सरकार की ओर से एक बयान में कहा गया है, "यह प्राधिकरण भारतीय नागरिकता कानून के अनु़सार मतगणना के रजिस्ट्रार जनरल के जरिए गृह मंत्रालय के राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर के साथ तालमेल बिठा कर काम करेगा।"

बयान में कहा गया है, "यह न केवल सुरक्षा संबंधी मुद्दों से निपटेगा, बल्कि इसका लक्ष्य नागरिकता विकसित करना, पहचान संबंधी धोखाधड़ी को कम करना और विभिन्न सरकारी योजनाओं में अपव्यय को रोकना भी है।"

योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया ने कहा, "यह एक श्रेष्ठतर कार्ड होगा। यह वाकई में हम सबकी मदद करेगा।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+