नायडू के खिलाफ बागी तेवर अपनाए टीडीपी नेता ने
पूर्व मंत्री टी. श्रीनिवास यादव ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि लोकसभा और राज्य विधानसभा के चुनावों में पार्टी की हुई हार का सबसे बड़ा कारण अलग तेलंगाना राज्य की मांग का समर्थन करना रहा।
उन्होंने नायडू से आग्रह किया कि वह संयुक्त आंध्र प्रदेश के पार्टी के पूर्व के रुख पर वापस लौट आएं।
यादव ने सिकन्दराबाद सीट से विधानसभा का चुनाव लड़ा था लेकिन कांग्रेस उम्मीदवार जयसुधा के हाथों वह पराजित हो गए। उनके कांग्रेस में जाने को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है। इस बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "यदि मुझे कांग्रेस में शामिल होना होगा तो मैं आपको बता दूंगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications