बिहार में महिला ने 3 बेटियों के साथ की आत्महत्या
पुलिस के अनुसार बुधवार की रात बगाही गांव निवासी रिंकू देवी ने तीन बेटियों सात वर्षीय मनीषा, पांच वर्षीय रिषु तथा दो वर्षीय टिंकु के साथ शरीर पर किरासन तेल झिड़क कर आग लगा ली। इस घटना की सूचना पुलिस को गुरुवार की मिली। पुलिस ने चारों शवों को अपने कब्जे में कर लिया है।
वजीरगंज के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) सौरभ कुमार ने गुरुवार को बताया कि उक्त महिला घर में अपने बच्चों के साथ रहती थी तथा इन दिनों वह मानसिक रूप से परेशान तथा अर्धविक्षिप्त हालत में थी। उन्होंने बताया कि उसका पति पश्चिम बंगाल में काम करता है।
उन्होंने बताया कि इस मामले की एक प्राथमिकी फतेहपुर थाना में दर्ज करा दी गई है तथा पुलिस सभी बिन्दुओं पर जांच कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे


Click it and Unblock the Notifications