शेयर बाजारों में गिरावट, 77 अंक गिरकर बंद हुआ सेंसेक्स (राउंडअप)
बंबई स्टाक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' 77.11अंकों (0.53 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 14,345.62 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 14,578.46 के ऊपरी और 14,261.14 के निचले स्तर पर पहुंचा। कारोबार के आरंभ में सेंसेक्स पिछले बंद की तुलना में 53.42 अंकों की बढ़त के साथ 14,476.15 पर खुला था।
नेशनल स्टाक एक्सचेंज (एनएसई)का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' भी 51.10 अंकों (1.1 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 4,241.85 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी ने 4,337.95 के सर्वोच्च और 4,221.15 के निचले स्तर को छुआ। कारोबार के आरंभ में निफ्टी 0.90 अंक की मामूली बढ़त के साथ 4,293.85 पर खुला।
बीएसई के मिडकैप और स्मालकैप सूचकांकों में भी गिरावट दर्ज की गई। मिडकैप सूचकांक 9.94 अंकों (0.20 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 5,049.90 पर बंद हुआ। स्मालकैप सूचकांक 26.01 अंकों(0.45 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 5,693.02 पर बंद हुआ।
बीएसई में कारोबार के दौरान सबसे अधिक गिरावट आटो,तैल एवं गैस और पीएसयू क्षेत्र के शेयर मूल्यों में दर्ज की गई। आटो के शेयर मूल्यों में 2.18 प्रतिशत, तेल एवं गैस क्षेत्र के शेयर मूल्यों में 2.10 प्रतिशत और पीएसयू के शेयर मूल्यों में 1.71 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
बीएसई में कारोबार का रुख सकारात्मक रहा और 1410 कंपनियों के शेयर मूल्यों में वृद्धि हुई और 1214 कंपनियों के शेयर मूल्यों में गिरावट दर्ज की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications