पानी के लिए मुख्यमंत्री ने लगाई महाकाल के दरबार में गुहार
पूरा प्रदेश इन दिनों भीषण जल संकट से जूझ रहा है। मानसून के आने में यूं भी विलंब हो चुका है। मुख्यमंत्री ने गुरूवार को प्रदेश को इस स्थिति से मुक्ति दिलाने के लिए पत्नी साधना सिंह के साथ भजन कीर्तन गाते हुए गोपाल मंदिर से पदयात्रा शुरू की। इस पदयात्रा में बड़ी तादाद में लोग शामिल हुए। ढोल मजीरों और अन्य वाद्य यंत्रों की गूंजती धुनों के बीच भक्ति गीतों का भी जोर रहा।
महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी ने परजन्य अनुष्ठान कर पूजा अर्चना की। मान्यता है कि परजन्य अनुष्ठान से अच्छी वर्षा होती है। इस मौके पर चौहान ने कहा कि प्रदेश में अकाल की स्थिति बनती जा रही है। इससे प्रदेशवासियों को मुक्ति दिलाने के लिए ही वह बाबा महाकाल के दरबार में आए हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि महाकाल की कृपा से प्रदेश में अच्छी वर्षा होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications