गिरावट के साथ बंद हुए शेयर बाजार
बंबई स्टाक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' 77.11अंकों (0.53 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 14,345.62 पर बंद हुआ।
नेशनल स्टाक एक्सचेंज (एनएसई)का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' भी 51.10 अंकों (1.1 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 4,241.85 पर बंद हुआ।
बीएसई के मिडकैप और स्मालकैप सूचकांकों में भी गिरावट दर्ज की गई। मिडकैप सूचकांक 9.94 अंकों (0.20 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 5,049.90 पर बंद हुआ। स्मालकैप सूचकांक 26.01 अंकों(0.45 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 5,693.02 पर बंद हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications