अहमदीनेजाद ने ओबामा से ईरान में हस्तक्षेप नहीं करने को कहा
सरकारी समाचार एजेंसी फारस न्यूज के मुताबिक अहमदीनेजाद ने ओबामा से हस्तक्षेप रोकने को कहा और कीचड़ उछालने को लेकर अप्रत्यक्ष रूप से माफी मांगने की मांग की।
उन्होंने कहा कि ओबामा को खेद जताना चाहिए। उन्होंने जो कुछ कहा उसको लेकर ईरान की जनता भी जागरूक हो गई है।
अहमदीनेजाद ने ओबामा से अपने पूर्व राष्ट्रपति जार्ज बुश की नीतियों को नहीं दोहराने की भी नसीहत दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications