इराक में बम विस्फोट से 9 लोगों की मौत
समाचार एजेंसी डीपीए ने एक पुलिस अधिकारी के हवाले से कहा कि राजधानी बगदाद के बाया जिले में हुए एक बम धमाके में चार लोग मारे गए और नौ अन्य घायल हो गए।
उधर, देश के पश्चिमी शहर फलूजा में हुए एक बम हमले में पांच इराकी जवानों की मौत हो गई।
उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले ही देश के सद्र शहर में हुए जबरदस्त बम धमाके में 74 लोगों की मौत हुई थी और 150 से अधिक घायल हो गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications