पाकिस्तान से आतंकवाद का खात्मा कर देंगे: गिलानी
इंग्लैंड से ट्वेंटी-20 विश्व कप जीतकर लौटी पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के स्वागत में बुधवार को आयोजित भोज के दौरान गिलानी ने कहा, "इंशाल्लाह, हम बहुत जल्द इस देश से आतंकवाद का खात्मा कर देंगे। पाकिस्तान एक बार फिर मजबूत और समृद्ध देश के रूप में उभरेगा।"
उधर, पाकिस्तानी सेना ने तालिबान विरोधी अपने अभियान के 60वें दिन उत्तर पश्चिम सीमा प्रांत के स्वात, बुनेर और निचले डार जिलों में कार्रवाई जारी रखी है। सेना का कहना है कि अब तक कुल 1599 आतंकवादियों को मौत के घाट उतारा जा चुका है।
सेना बड़ी तत्परता से तालिबान कमांडर बैतुल्लाह महसूद की तलाश कर रही है। सेना के इस अभियान के कारण अब तक लगभग 38 लाख लोग विस्थापित हुए हैं। पाकिस्तान ने इन लोगों के रहने और खाने की व्यवस्था के लिए विश्व समुदाय से मदद की गुहार लगाई है।
इंडो-एशियन न्यू्ज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications