100 में 11 छात्रों का ही स्नातक तक पहुंच पाना 'आपदा' का संकेत : सिब्बल
सिब्बल ने आईएएनएस से बाचतीत में कहा, "आंकड़े बहुत ही चौंकाने वाले हैं। 100 में से महज 11 छात्र ही स्नातक स्तर तक पहुंच पाते हैं। देश में 20 वर्ष से कम उम्र के 54.7 करोड़ लोग हैं और उनमें से सिर्फ 11 फीसदी ही स्नातक की डिग्री करते हैं।"
उन्होंने कहा, "यह आपदा का संकेत है। देश में अकुशल युवाओं की एक बड़ी संख्या है जो रोजगार से वंचित है। ऐसे युवा अधिकांशत: छोटी मोटी दुकानें खोलकर बैठ जाते हैं। देश के खुदरा व्यापारिक दुकानों में सबसे अधिक अकुशल युवा काम करते हैं। इनकी संख्या करोड़ों में है।"
पढ़ाई के बीच में स्कूल छोड़ने वाले छात्रों की भारी संख्या के बारे में सिब्बल कहते हैं, "इसके लिए एक विस्तृत योजना के तहत काम करने की आवश्यकता है। हमें स्कूल प्रणाली में सुधार लाना होगा। मैं इस दिशा में काम कर रहा हूं। हम अधिक से अधिक सामुदायिक कॉलेज, पॉलीटेकनिक संस्थान, व्यावसायिक प्रशिक्षण और दक्षता विकास केंद्र स्थापित करेंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications