चंडीगढ़ में सरकारी स्कूल के छात्रों के लिए विशेष बस सेवा
राज्य परिवहन प्राधिकरण के सचिव वंदना डिसोडिया ने गुरुवार को बताया, "छात्रों के लिए यह बहुत ही किफायती सुविधा है। सुविधा देने का मकसद राजस्व कमाना नहीं है।"
उन्होंने बताया कि इस सुविधा में छात्रों से नाम मात्र का किराया वसूल किया जाएगा। जहां निजी बस ऑपरेटर प्रत्येक छात्र से मासिक किराया के तौर पर 600 से 700 रुपये वसूल करते हैं। वहीं इस सुविधा के तहत उनसे सिर्फ 380 रुपये ही लिए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि इस विशेष बस सेवा को चंडीगढ़ के पड़ोसी शहरों पंचकूला और मोहाली से भी जोड़ा जाएगा। प्रस्तावित बस सेवा का अंतिम रिपोर्ट गृह विभाग के पास भेज दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications