पाकिस्तानी संसद में 36 अरब डॉलर का बजट पारित
पाकिस्तान की वित्त राज्य मंत्री हिना रब्बानी खार ने 13 जुलाई को बजट पेश किया था। यह बजट एक जुलाई से प्रभाव में आ जाएगा। पाकिस्तान के 62 वर्षो के इतिहास में यह पहला मौका था जब किसी महिला ने बजट पेश किया था।
बजट में पाक सरकार ने आम आदमी खासकर गरीब तबके को राहत देने की पूरी कोशिश की है। बेनजीर आय सहयोग कार्यक्रम के लिए 70 अरब रुपये आवंटित किए गए हैं। सरकारी कर्मचारियों के वेतन में 20 प्रतिशत का इजाफा किया गया है।
उत्तर पश्चिम सीमांत प्रांत में लड़ाई की वजह से बेघर हुए लोगों को बुनियादी जरूरतें मुहैया कराने के लिए 50 अरब रुपये दिए गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications