उत्तर प्रदेश के स्कूलों में अब ग्रेड प्रणाली लागू होगा
मुख्यमंत्री मायावती ने लखनऊ में एक संवाददाता सम्मेलन में सरकार के इस फैसले की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सरकार ने हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा में सुधार के लिए ग्रेड प्रणाली शुरू करने का फैसला किया है। यह फैसला सत्र 2010-11 से लागू होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अब हाई स्कूल के अंक पत्र (मार्कशीट) पर अंकों और डिविजन का उल्लेख होने की बजाय ग्रेड का उल्लेख होगा। इसके अलावा छह में से पांच विषयों में पास होने पर छात्र को उत्तीर्ण माना जाएगा।
माना जा रहा है कि सरकार का यह फैसला छात्रों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है। इस साल हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा के खराब नतीजों को देखते हुए सरकार ने यह फैसला किया है। मालूम हो कि इस साल प्रदेश में हाई स्कूल परीक्षा में 12 लाख से ज्यादा छात्र फेल हुए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications