अल जजीरा करेगा अमेरिकी बाजार में प्रवेश
अल जजीरा के महानिदेशक वहद खानफार के मुताबिक अमेरिका में चैनल अपने कार्यक्रमों का प्रसारण अंग्रेजी भाषा में करेगा और इसने एक जुलाई से वाशिंगटन क्षेत्र में प्रसारण शुरू करने की तैयारी कर ली है।
वहद ने कहा, "हम एक जुलाई से वाशिंगटन में प्रसारण शुरू करने जा रहे हैं। इसके लिए हमने वाशिंगटन की एक केबल टीवी कंपनी के साथ करार किया है। शुरुआत में हम 23 लाख दर्शकों तक अपने कार्यक्रमों को पहुंचाएंगे।"
अल जजीरा के अंग्रेजी समाचार चैनल का प्रसारण इजरायल सहित 40 देशों के 14 करोड़ घरों में होता है लेकिन यह अब तक अमेरिकी बाजार में प्रवेश नहीं कर सका था। अल जजीरा अंग्रेजी चैनल की शुरुआत नवंबर 2006 में हुई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications