भोपाल में पानी के लिए अता होगी नमाज
मुती अब्दुल रज्जाक और नायाब काजी अमीर उल्ला ने गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि जब भी धरती पर अपराध बढ़ते है और लोग गरीबों को दान देना बंद कर देते हैं तो ऊपर वाला रूठ जाता है और वह पानी ही बंद कर देता है। लगभग यही हाल वर्तमान में है। जरूरी है कि हम अपने गुनाहों के लिए ऊपरवाले से माफी मांगे। नमाज-ए-इस्तिश्ता में अल्लाह से अपने गुनाहों की माफी मांगकर अच्छी वर्षा की कामना की जाती है।
उन्होंने कहा कि 26 जून को दोपहर तीन बजे ईदगाह में नमाज-ए-इस्तिश्ता अता की जाएगी। इस नमाज में पूरे भोपाल के लोग सम्मिलित होंगे। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी जब भोपाल और अन्य स्थानों पर पानी का संकट आया तथा वर्षा कम हुई तब यह नमाज अता कराई गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications