निशंक बने उत्तराखंड के नए सीएम

नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में संवाददाताओं से चर्चा में निशंक ने कहा, "मुझे वर्षो से खंडूरीजी का सानिध्य मिलता रहा है। उनके मार्गदर्शन में मैं काम करता रहूंगा। उत्तराखंड को धरती का स्वर्ग बनाने और उसे आधुनिक राज्य के रूप में विकसित करने के उनके मिशन को मैं आगे जारी रखूंगा।"
अपेक्षाओं पर खरा उतरने के प्रयास
उन्होंने कहा, "उत्तराखंड को आदर्श राज्य बनाने की खंडूरीजी ने जो कल्पना की है, उन सभी कामों को मैं आगे बढ़ाऊंगा और साथ ही कोशिश करूंगा कि पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व की अपेक्षाओं पर भी मैं खरा उतरूं।"
उल्लेखनीय है कि खंडूरी सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे निशंक अविभाजित उत्तर प्रदेश में विज्ञान और संस्कृति मंत्री रहे चुके हैं। वह उत्तराखंड सरकार में वित्त मंत्री भी रह चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications