सेक्स के लिए पैसे नहीं दिए: बर्लुस्कोनी

सेक्स के लिए पैसे नहीं दिए: बर्लुस्कोनी

एक पत्रिका को दिए साक्षात्कार में 72 साल के बर्लुस्कोनी ने इस बात पर ज़ोर दिया कि उन्होंने सेक्स के लिए कभी पैसे नहीं दिए हैं.

उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में शामिल एक यौनकर्मी को उनके ख़िलाफ़ झूठे आरोप लगाने के लिए पैसे दिए गए हैं.

लोगों की दिलचस्पी

बर्लुस्कोनी की पत्नी वेरोनिका लारियो ने अभी पिछले महीने ही उनसे तलाक़ लेने की इच्छा जताई थी उसके बाद से ही लोग बर्लुस्कोनी के निजी जीवन में ख़ासी दिलचस्पी लेने लगे हैं.

यह पहली बार है जब सिल्वियो बर्लुस्कोनी ने अपने व्यक्तिगत जीवन पर खुलकर बातचीत की है.

इटली की एक मॉडल पैट्रिसिया डियाड्रियो ने पिछले हफ़्ते कहा था कि प्रधानमंत्री के रोम स्थित सरकारी आवास पर आयोजित एक पार्टी में शामिल होने के लिए उन्हें एक हज़ार डॉलर का भुगतान किया गया था.

अगर बर्लुस्कोनी के पास इस बात के सबूत हैं कि आरोप लगाने के लिए मुझे पैसे दिए गए हैं तो वे उसे क़ानूनी अधिकारियों के सामने पेश करें पैट्रिसिया डियाड्रियो, मॉडल

अगर बर्लुस्कोनी के पास इस बात के सबूत हैं कि आरोप लगाने के लिए मुझे पैसे दिए गए हैं तो वे उसे क़ानूनी अधिकारियों के सामने पेश करें

पैट्रिसिया ने आरोप लगाया है कि उन्हें पिछले हफ्ते बर्लुस्कोनी के रोम वाले घर में एक पार्टी में अन्य महिलाओं के साथ शामिल होने के लिए 1000 डॉलर दिए गए थे.

इटली की मशहूर गॉसिप पत्रिका को साक्षात्कार देते हुए सिल्वियो बर्लुस्कोनी ने कहा, " मैं यह कभी नहीं समझ पाया कि जब जीत का सुख ही गायब हो तो संतुष्टि कहाँ है. "

आरोप ग़लत

डीअडारियो के आरोपों के संबंध में बर्लुस्कोनी ने कहा कि उनपर ग़लत आरोप लगाने के लिए किसी ने पैट्रिसिया को पैसे दिए हैं.

इन आरोपों से इनकार करते हुए डियाड्रियो ने एक समाचार एजेंसी से कहा, "अगर बर्लुस्कोनी के पास इस बात के सबूत हैं कि आरोप लगाने के लिए मुझे पैसे दिए गए हैं तो वे उसे अधिकारियों के सामने पेश करें."

उन्होंने कहा कि यदि ऐसा नहीं है तो उन्हें इस तरह के आरोप नहीं लगाने चाहिए.

वेरोनिका लारियो की ओर से तलाक के लिए दायर अर्जी के बाद से ही सिल्वियो बर्लुस्कोनी क़ाफ़ी दबाव में हैं.

वेरोनिका ने 19 साल के लंबे वैवाहिक जीवन के बाद आरोप लगाया था कि एक नवयुवती के साथ बर्लुस्कोनी के संबंध हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+