छतरपुर में बनेगा डायमंड पार्क
भोपाल, 24 जून (आईएएनएस)। हीरे के लिए दुनिया में पहचाने जाने वाले पन्ना के पड़ोसी जिले छतरपुर में विश्व के सबसे बड़े हीरा भंडार का पता चला है। मध्य प्रदेश सरकार ने हीरा भंडार का पता चलने के बाद छतरपुर में डायमंड पार्क बनाने का फैसला लिया है।
खनिज विभाग की मंगलवार को हुई समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सर्वेक्षण के लिए 60 हजार 387 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में 41 परमिट स्वीकृत किए। परमिट पाने वाली कंपनियों द्वारा किए गए कार्यो से ही छतरपुर में नई हीरा खदानों की जानकारी हासिल हुई है।
छतरपुर में दुनिया के सबसे बड़े हीरा भंडार का पता लगने के बाद मुख्यमंत्री ने डायमंड पार्क स्थापित करने के निर्देष दिए है। डायमंड पार्क स्थापित किए जाने के साथ हीरे की कटिंग और पॉलिशिंग का काम भी छतरपुर के आस पास ही होगा। ऐसा होने से स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।
हीरा, पायरोप्लाइट, डायस्कोर तथा ताम्र अयस्क उत्पादन के क्षेत्र में प्रदेश देश में पहले स्थान पर है। इसके अलावा अन्य बहुमूल्य खनिज भी प्रदेश में पाए जाते है। कुल मिलाकर 19 खनिजों के उत्पादन में मध्य प्रदेश देश के पहले 10 स्थानों में है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications