झारखंड में नक्सलियों ने ट्रक में आग लगाई
राजधानी रांची से करीब 80 किलोमीटर दूर खूटी के भूइडीह गांव में करीब 10 विद्रोहियों ने मंगलवार की रात ट्रक का पीछा करने के बाद उसे आग के हवाले कर दिया।
एक पुलिस अधिकारी ने टेलीफोन पर आईएएनएस को बताया, "हम ट्रक के चालक और उसके सहयोगी की तलाश कर रहे हैं। केवल दो संभावनाएं है- या तो वे भागने में सफल रहे होंगे या फिर नक्सलियों ने उन्हें बंधक बना लिया होगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications