बांग्लादेश में भारतीय उच्चायुक्त को वापस बुलाने की मांग
चक्रवर्ती ने पिछले दिनों कथित तौर पर कहा था कि भारत के तिपाईमुख बांध परियोजना का बांग्लादेश के तथाकथित जल संसाधन विशेषज्ञ विरोध कर रहे हैं।
अखबार न्यू एज ने बीएनपी संसदीय दल के मुख्य सचेतक जैनुल अबदीन फारूक के हवाले से कहा है, "हम भारतीय उच्चायुक्त को तत्काल वापस भेजे जाने की मांग करते हैं। उन्होंने जो बयान दिया है वह बांग्लादेश के आंतरिक मामलों में दखल है। इससे दोनों देशों के रिश्तों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।"
माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री शेख हसीना की सरकार द्वारा बांध परियोजना स्थल पर एक संसदीय दल और विशेषज्ञों का एक प्रतिनिधिमंडल भेजे जाने के फैसले के कारण बीएनपी ने यह रुख अख्तिायार किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications