पाकिस्तान ने मुंबई हमले की जांच में फिर किया मदद का प्रस्ताव

पाकिस्तानी गृह मंत्री हमान मलिक ने यहां संवाददाताओं से कहा, "सरकार मुंबई हमले की जांच में भारत को बिना शर्त सहयोग करने को तैयार है।"

उन्होंने आगे कहा, "लेकिन भारत को हमारे प्रयासों के प्रति एक सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाते हुए इस मामले में जरूरी सहयोग करना होगा।"

रहमान मलिक ने कहा कि भारत ने हमले के दौरान गिरफ्तार किए गए एक मात्र आतंकी अजमल आमिर कसाब के बयान को मूल रूप से मराठी में मुहैया कराया था। अब उस बयान का उर्दू संस्करण मुहैया कराया गया है। उन्होंने कहा, "मामले में आगे बढ़ने के क्रम में हमें भारत से और अधिक जानकारी की जरूरत होगी।"

मलिक का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब मीडिया में खबर आई है कि भारत और पाकिस्तान के विदेश मंत्री और उनके विदेश सचिव गुरुवार को इटली के ट्रिस्टे में शुरू हो रहे जी8 के सम्मेलन के मौके पर अलग-अलग मुलाकात करेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+