जम्मू में सड़क हादसा, 26 की मौत (लीड-1)
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पनथाल इलाके में विपरीत दिशा से आ रही दो बसें टकरा गईं। घटना स्थल से 26 शवों को बरामद किया गया है।
अधिकारी ने बताया कि 10 घायलों को गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। इन सभी की हालत गंभीर है।
उन्होंने कहा, "दोनों चालकों के तेजी से वाहन चलाने की वजह से यह हादसा हुआ।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications