बिहार में एपीपी हत्या के मामले में एक गिरफ्तार
अररिया के पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार शर्मा ने बुधवार को बताया कि बरदाहा थाना क्षेत्र से दिवाकर झा को एपीपी हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि जांच में पुलिस को इस हत्याकांड में दिवाकर झा के संलिप्त होने की जानकारी मिली थी। इस कारण दिवाकर को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार दिवाकर से पुलिस पूछताछ कर रही है।
उल्लेखनीय है कि पिछले शुक्रवार को मिश्र की उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जब वे न्यायालय जा रहे थे। तभी से अररिया व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ताओं ने अपने कार्य का वहिष्कार कर रखा है जबकि इस हत्या के विरोध में शुक्रवार को अररिया के लोगों ने बाजार बंद रखे थे तथा सड़क जाम कर दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications