पंजाब के युवक में स्वाइन फ्लू की पुष्टि
यह युवक कैलीफोर्निया में कम्यूटर विज्ञान की पढ़ाई कर रहा है। वह 20 जून को गुरदासपुर स्थित अपने घर लौटा था।
चंडीगढ़ में स्वाइन फ्लू से जुड़े मामलों के अधिकारी एच. सी. गेरा ने आईएएनएस को बताया, "इस युवक को यहां सेक्टर-16 स्थित सरकारी अस्पताल में सोमवार को भर्ती करवाया गया। इसके नमूनों को राष्ट्रीय संचारी रोग संस्थान (एनआईसीडी) भेजा गया था।"
गेरा ने कहा, "हमें एनआईसीडी से मंगलवार को युवक की जांच रिपोर्ट मिली जिसमें स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई। चिक्त्सिकों का दल इस मरीज की हालत पर नजर रखे हुए हैं। युवक की हालत स्थिर है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications