बढ़त के साथ खुलने के बाद सेंसेक्स में गिरावट
मुंबई, 24 जून (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजार बुधवार को बढ़त के साथ खुले लेकिन करोबार के पहले ही घंटे में इसमें गिरावट देखी गई।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 52.81 अंकों की बढ़त के साथ 14376.82 पर खुला और सुबह करीब 10.45 बजे 37.81 अंकों की गिरावट के साथ 14,286.20 पर कारोबार कर रहा था।
इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक 0.30 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 4247.30 पर खुला और करीब 10.45 बजे 13.05 अंकों की गिरावट के साथ 4233.95 पर कारोबार कर रहा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications