हिमाचल के वन मंत्री द्वारा इक्को-टूरिज्म नेचर पार्क का औचक दौरा
नड्डा ने वहां ठहरे पर्यटकों से बातचीत की तथा उन्हें उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। पर्यटकों ने जानकारी दी कि सरकार द्वारा यहां उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाएं प्रशंसनीय हैं तथा पर्यटक इनका भरपूर आनंद उठा रहे हैं।
वन मंत्री ने वन निगम द्वारा इक्को-टूरिज्म विकास की दिशा में किए जा रहे कायरें पर संतोष व्यक्त किया तथा अधिकारियों को पार्क के बेहतर रख-रखाव एवं सुधार के निर्देश दिए ताकि अधिक से अधिक पर्यटकों को आकर्षित किया जा सके और प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी नारकण्डा की तर्ज पर इक्को-टूरिज्म पार्क स्थापित किए जा सकें।
इस अवसर पर राज्य वन निगम के प्रबंध निदेशक आऱ क़े गुप्ता, मुख्य अरण्यपाल एस़ एस़ नेगी तथा राज्य वन निगम के निदेशक सुरेन्द्र कुमार भी उपस्थित थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications