बन्दरों की नसबन्दी के कार्य में तेजी लाई जाएगी
नड्डा ने आज शिमला के समीप टुटीकण्डी स्थित बन्दर नसबन्दी केन्द्र का दौरा किया और इस कार्य में किए जा रहे प्रबंधों एवं प्रगति की समीक्षा की।
उन्होंने कहा कि हमीरपुर जिले के सस्त्र तथा कांगड़ा जिले के गोपालपुर में बन्दर नसबन्दी केन्द्रों ने कार्य करना आरम्भ कर दिया है। उन्होंने कहा कि कुल 5300 बन्दरों की नसबन्दी की गई है, जिनमें 2402 नर तथा 2898 मादा हैं। उन्होंने कहा कि आगामी छ: माह में एक बन्दर नसबन्दी केन्द्र कार्य करना आरम्भ कर देगा, जिसके लिए एक करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications