सेना प्रमुख ने असम और नागालैंड में सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की
सेना प्रमुख कपूर ने पूर्वी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल वी.के.सिंह, व लेफ्टिनेंट जनरल आर.के.लांबा के साथ नागालैंड के राज्यपाल के.शंकर नारायणन से कोहिमा में मुलाकात की।
एक वरिष्ठ सेना अधिकारी ने यहां कहा, "राज भवन में एक संक्षिप्त मुलाकात के दौरान सेना प्रमुख ने नागालैंड में लागू युद्ध विराम की शर्तो के दायरे में रहते हुए शांति, सद्भाव व सुरक्षा बनाए रखने में प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया।"
असम राइफल्स (उत्तर) के महानिरीक्षक ने राज्य में सुरक्षा की स्थिति के बारे में और असम राइफल्स की सामरिक तैयारियों के बारे में जनरल कपूर को जानकारी दी।
अधिकारी ने कहा, "सेना प्रमुख ने तेजपुर स्थित गजराज कार्प्स का भी दौरा किया और असम में सुरक्षा के संपूर्ण परिदृश्य की तथा अरुणाचल प्रदेश में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर जारी गतिविधियों की समीक्षा की।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications