मुख्यमंत्री गहलोत ने जैसलमेर में वृक्षारोपण किया

इस अवसर पर राज्य के खाद्य नागरिक एवं आपूर्ति व डेयरी राज्यमंत्री बाबूलाल नागर भी साथ थे। सांसद हरीश चौधरी ने चुरेल, पोकरण के विधायक साले मोहम्मद ने नीम, जैसलमेर के विधायक छोटूसिंह भाटी ने चूरेल तथा जिला प्रमुख नैनदान रतनू ने नीम के पौधे रोपे।

इस सघन वृक्षारोपण अभियान के अवसर पर महानिदेशक (सीमा सुरक्षा बल) एम.एल.कुमावत ने नीम, प्रमुख शासन सचिव पशुपालन विभाग ओ.पी.सैनी ने एलोस्ट्रोनिया, महा निरीक्षक सीमा सुरक्षा बल जोधपुर के.एल.मीणा ने सरेस, जिला कलक्टर डॉ. रविकुमार एवं जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. विष्णुकान्त ने नीम, अतिरिक्त संम्भागीय आयुक्त जोधपुर जे.के.बंसल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद जे.सी.पुरोहित, उपवन संरक्षक एम.एल.सौनल के साथ ही जिला अधिकारियों ने भी विभिन्न पौधे लगा कर वृक्षारोपण अभियान में अपनी सहभागिता निभाई।

इस वृक्षारोपण कार्यक्रम के अवसर पर पुलिस लाइन परिसर में नीम, शीशम, चूरेल, कणेर, बोगनवेलीया के पौधे लगाए गए। वृक्षारोपण अभियान के अवसर पर जिले को हराभरा बनाने के लिये उत्सुकता देखी गई एवं सभी ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+